फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: सूत मिल से नादा पुल तक बनेगी सड़क, 20 करोड़ रुपये से होगा निर्माण, बारिश बाद शुरू होगा काम

Sun, 28 Jul 2024 01:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सारसौल स्थित सूत मिल से नादा पुल तक सड़क जर्जर हो चुकी है, जगह-जगह गड्ढे हैं। बारिश के दौरान यहां पर जलभराव हो जाता है। इससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
नादा पुल के पास टूटी सड़क पर होकर गुजरते वाहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के सूत मिल से नादा पुल तक करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी। लोक निर्माण विभाग करीब 20 करोड़ रुपये से बारिश बाद इस सड़क का निर्माण कराएगा।

विज्ञापन


सारसौल स्थित सूत मिल से नादा पुल तक सड़क जर्जर हो चुकी है, जगह-जगह गड्ढे हैं। बारिश के दौरान यहां पर जलभराव हो जाता है। इससे वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। लोग लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग उठा रहे थे। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को कई बार ज्ञापन भी सौंपे गए। अब इस सड़क के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि 20 करोड़ रुपये से सूत मिल से नादा पुल तक सड़क बनाई जाएगी। सड़क का काम बारिश बाद शुरू होगा। कुछ जगहों पर सड़क सीमेंटेड होगी तो कुछ जगहों पर डामर से बनेगी।

काफी समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। इससे लोगों को राहत मिलेगी। जलभराव से निजात मिलेगी। - ऋषिपाल, नादा पुल
जर्जर सड़क की वजह से काफी परेशानी होती है। सड़क बनाने की कई बार मांग कर चुके हैं। - साहब सिंह, खैर बाईपास
बारिश के बाद सड़क निर्माण की बात कही जा रही है, यदि ऐसा हुआ तो स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। - धर्मेंद्र, नादा पुल
सड़क बनने की जानकारी मिली है। सड़क बनने के बाद जलभराव और गड्ढों से मुक्ति मिलेगी। - भूरा राजपूत, खैर बाईपास

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें