फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: अब धनीपुर मिनी एयरपोर्ट कल्याण सिंह के नाम पर होने की उम्मीद

Sun, 22 Aug 2021 05:15 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

भाजपाइयों को उम्मीद है कि जल्द ही शासन स्तर से धनीपुर मिनी एयरपोर्ट का नाम कल्याण सिंह मिनी एयरपोर्ट कर दिया जाएगा। रविवार को इसी एयरपोर्ट पर उनका पार्थिव शरीर एयर एबुलेंस से उतारा गया। इसके बाद उनकी शव यात्रा शुरू हुई। 
विज्ञापन
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने अलीगढ़ के विकास को बहुत तेज गति से आगे बढ़ाया था। रामघाट रोड को सीमेंटेड करना, दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय की स्थापना, तालानगरी औद्योगिक स्थान बनाना, अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम का जीर्णोद्धार से लेकर धनीपुर हवाई पट्टी भी उनके मुख्यमंत्री काल में बनी। जिसको वर्तमान में मिनी एयरपोर्ट में बदला जा चुका है। 

विज्ञापन


कल्याण सिंह के अस्वस्थ रहने के दौरान ही इस मिनी एयरपोर्ट का नाम उनके नाम पर रखने की मांग उठ चुकी है। जिला पंचायत बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव भी ध्वनिमत से पास हो चुका है। कई भाजपा नेता इसका प्रस्ताव जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेज चुके हैं। इसी बीच अचानक उनके निधन से सभी स्तब्ध हैं। 

भाजपाइयों को उम्मीद है कि जल्द ही शासन स्तर से धनीपुर मिनी एयरपोर्ट का नाम कल्याण सिंह मिनी एयरपोर्ट कर दिया जाएगा। रविवार को इसी एयरपोर्ट पर उनका पार्थिव शरीर एयर एबुलेंस से उतारा गया। इसके बाद उनकी शव यात्रा शुरू हुई। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं ने कहा कि कभी उनको यहां सलामी देकर सम्मान के साथ लाया जाता था, वह गेस्ट हाउस में बैठक भी करते थे। आज वहीं उनका पार्थिव शरीर आया तो आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें