फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के पूर्व मेयर बोले: कल्याण सिंह लखनऊ बुलाकर दिया था गुरु मंत्र, वे हमारे राजनीतिक गुरु ही नहीं पिता तुल्य थे 

Sun, 22 Aug 2021 04:59 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ शहर के विकास के लिए वह मुझे लखनऊ बुलाते रहते। शहर के विकास का खाका बनाकर मुझे जिम्मेदारी सौंपी। किसी भी कार्य में कभी धन की कमी नहीं होने दी। 
विज्ञापन
सीएम कल्याण सिंह के साथ पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय ने नम आंखों से बताया कि पूर्व सीएम कल्याण सिंह उनके राजनीतिक गुरु ही नहीं पिता तुल्य भी थे। उन्होंने ही अलीगढ़ को महानगर का दर्जा देकर पहली बार नगर निगम का मेयर बनाने का गौरव हासिल कराया था। 

विज्ञापन


अलीगढ़ शहर के विकास के लिए वह मुझे लखनऊ बुलाते रहते। शहर के विकास का खाका बनाकर मुझे जिम्मेदारी सौंपी। किसी भी कार्य में कभी धन की कमी नहीं होने दी। शहर में अनेकों पार्कों, सड़कों, नालों और सर्व समाज के लिए बारात घरों का निर्माण कराया। रामघाट रोड को सीमेंटेड सड़क बनवाया।

महानगर के विकास के लिए अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में करीब 125 करोड़ रुपये से भी अधिक धन उपलब्ध कराया। वह हमेशा मेरे भतीजे और पुत्रों के विवाह समारोह में निजी तौर पर शामिल होते थे। सभी आयोजनों में पारिवरिक सदस्य के रूप में शामिल होते रहे। 
विज्ञापन


पूर्व मेयर ने बताया कि उन्होंने दोबारा भी अलीगढ़ का महापौर बनवाया। जब बाबूजी ने भाजपा छोड़ कर नई पार्टी का गठन किया तो उन्हें राष्ट्रीय क्रांति पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया। अलीगढ़ बाबूजी के नाम से जाना जाता रहा है। आज उनके निधन से पूरे जिले को सदमा लगा है, जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती है। पूर्व मेयर ने कहा कि वह सदैव उनके ऋणी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें