फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : लुटेरों ने नहीं, फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने रोकी थी कैश वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के थाना रोरावर क्षेत्र के खैर बाईपास पर बुधवार शाम बिजली विभाग की कैश वैन को लुटेरों ने नहीं रोका था। वैन को फाइनेंस कंपनी से जुड़े कर्मचारियों ने तीन महीने से किस्त जमा न होने पर उसकी धरपकड़ करने को रोका था । पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया है। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है और फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को कड़ी हिदायत दी कि वे बिना इलाका पुलिस को जानकारी दिए किसी भी गाड़ी को न पकडे़ं।
विज्ञापन

सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह ने बताया कि बिजली विभाग के उप खंड अधिकारी कर्मवीर सिंह ने शिकायत की थी कि विभागीय कैश वैन को लेकर जा रहे वैन चालक सतेंद्र कुमार एलमपुर खंडीय कार्यालय जा रहा था। वैन में गूलर रोड बिजलीघर से कैशियर संजू, शांति निकेतन बिजलीघर के कैशियर रमेश, डी-सेंटर बिजलीघर के कैशियर दिनेश कुमार व वीरेंद्र सिंह अपने-अपने काउंटरों पर जमा रकम को लेकर जा रहे थे। तभी खैर बाईपास पर एबी गार्डन के पास पीछा कर रहे बाइक सवार दो लोगों ने वैन को ओवरटेक करते हुए रोकने की कोशिश की। चालक सतेंद्र ने वैन को तेज गति से दौड़ा दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में यह बात साफ हुई कि मामला कैश वैन से लूटपाट के प्रयास का नहीं था। वैन चालक सतेंद्र को भी पता था कि पिछले तीन महीने से उसकी किस्त जमा नहीं हो सकी थी। वैन को नौ लाख रुपये के फाइनेंस पर खरीदा गया था। अभी तीन लाख की रकम बकाया चल रही है। उन्होंने बताया कि फाइनेंस कंपनी से जुड़े कर्मी गाड़ी को जब्त करने के लिए ही उसे रुकवा रहे थे। सीओ ने बताया कि फाइनेंस कर्मियों को भी कड़ी हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें