फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला यूपी अचीवर्स सम्मान: अलीगढ़ के निकेत को डिप्टी सीएम ने किया सम्मानित, इसलिए मिला अवार्ड

Wed, 28 Feb 2024 10:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हार्डवेयर इंडस्ट्रीज के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निकेत अग्रवाल को यंग अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया। वह प्लस प्वाइंट बिल्ड्सवायर प्रा.लि. के सीईओ हैं।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया निकेत अग्रवाल को यंग अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ शहर के निकेत अग्रवाल को अमर उजाला यूपी अचीवर्स सम्मान दिया गया है। वह प्लस प्वाइंट बिल्ड्सवायर प्रा.लि. के सीईओ है। यह सम्मान उन्हें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिया है।

विज्ञापन


अमर उजाला के गौरवशाली 75 साल पूरे होने पर लखनऊ में अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश (स्वर्णिम शताब्दी की ओर) समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कला, खेल, साहित्य, सिनेमा, चिकित्सा और कारोबार जगत के दिग्गजों ने शिरकत की। वहीं भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार साझा किए। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उन्होंने अमर उजाला के विशेष संस्करण यूपी अचीवर्स प्रोफाइल का विमोचन करते हुए कहा कि प्रदेश अब आगे बढ़ने के साथ चमक भी रहा है। 

हार्डवेयर इंडस्ट्रीज के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निकेत अग्रवाल को यंग अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान निकेत अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी, मूर्तिकार अरुण योगीराज से भी वार्ता की। इस दौरान अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, बैडमिंटन सानिया नेहवाल, आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आदि ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर उनके पिता राजीव अग्रवाल, मां अलका अग्रवाल, पत्नी शीना अग्रवाल एवं समस्त प्लस प्वाइंट परिवार ने खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें