विपिन बाबू अपनी पत्नी नीता अग्रवाल के साथ घर पर थे। देर रात चोर उनके छत के रास्ते झीने की कुंदी खोलकर घर में आ गए। चोरों ने बराबर वाले कमरे का ताला तोड़ दिया। कमरे में रखी अलमारी का भी ताला तोड़ दिया।चोरों ने अलमारी में रखे सोने.चांदी के लाखों रुपये की कीमत के जेवर व 80 हजार रुपये की नगदी चुरा ले गए।
अलीगढ़ में अतरौली नगर के एक प्रतिष्ठित बड़े कारोबारी के यहां 27 फरवरी रात छत के सहारे जीने की कुंडी खोलकर घर में घुसे चोर लाखों के जेवर और नगदी चुराकर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की। डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया।
विज्ञापन
नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन स्व. तुलसी प्रसाद अग्रवाल के पारिवारिक भाई डॉ. विपिन बाबू अग्रवाल खाद, बीज व कीटनाशक के थोक कारोबारी हैं। मोहल्ला खत्रीपाड़ा में उनका मकान है। 27 फरवरी की शाम उनके बेटे सुयश अग्रवाल अपनी पत्नी को दवा दिलाने अलीगढ़ गए थे। विपिन बाबू अपनी पत्नी नीता अग्रवाल के साथ घर पर थे। देर रात चोर छत के रास्ते जीने की कुंडी खोलकर घर में घुसे चोर ने बराबर वाले कमरे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के लाखों रुपये कीमत के जेवर और करीब 80 हजार रुपये चुराकर ले गए। जाते समय उस कमरे की कुंडी भी बंद कर गए जहां अग्रवाल दंपती सोए थे।
विज्ञापन
28 फरवरी की सुबह जगने पर दंपती ने अपने आप को कमरे में बंद पाया। इसके बाद जीने के रास्ते किसी को बुलवाकर दरवाजा खुलवाया। दूसरे कमरे में आलमारी खुली देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर सीओ मो. अकमल खां व इंस्पेक्टर रितेश कुमार भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
खत्रीपाड़ा में एक माह में चोरी की तीसरी वारदात
मोहल्ला खत्रीपाड़ा में डॉ. विपिन बाबू अग्रवाल के मकान वाली गली आगे से बंद है। उनका घर भी ऊंचाई पर बना है, और छत की दीवारें भी ऊंची हैं। लोगों का कहना है कि ऐसी सुरक्षित गली व मकान में चोरों का घुसना और इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देना बेहद चुनौतीपूर्ण बात है। गली में लगे सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस खंगाल रही है। कहा जा रहा है कि मोहल्ला खत्रीपाड़ा में एक माह के अंदर चोरी की यह तीसरी वारदात है। लोगों ने पुलिस से घटना के खुलासे व गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस कई बिंदुओं पर इस घटना की जानकारी कर रही है।