मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रभारी राघव दत्त मिश्रा, सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव व अन्य।
- फोटो : CITY OFFICE
फमुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राघव दत्त मिश्रा ने कहा कि युवाओं को जोड़कर वर्ष 2022 में सपा की सरकार बनाएंगे। सोमवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की कमेटी की समीक्षा करने आए राघव दत्त मिश्रा का अलीगढ़ आगमन पर यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति पद लेने के बाद अगर पार्टी के काम में रुचि नहीं लेता और बूथ स्तर तक पार्टी को पहुंचाने में मदद नहीं करता तो निश्चित रूप ऐसे निष्क्रिय पदाधिकारियों को पद से हटा दिया जाएगा। जो लोग पार्टी के कार्यों में दिलचस्पी लेकर वर्ष-2022 की फतेह का कारण बनेंगे, उन्हें सम्मानित कराया जाएगा। राघव दत्त ने सपा के जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, जिला महासचिव मुकेश माहेश्वरी, महानगर महासचिव मनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडेय से पार्टी कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट की। इसके बाद संगठन के अब तक के कार्यों की समीक्षा कर कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक जनता के बीच सक्रिय रहने और हर वर्ग को जोड़ने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी से नीतियों के अनुसार कोई मेल न हो रहा हो तो उसको भी समाजवाद से जोड़ा जाए।
इस अवसर पर ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष इसरार सोलंकी, युवजन सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी, युवजन जिला महासचिव रवि सैनी, गौरव यादव, बालकिशन, उपेंद्र, तिलक यादव, इमरान, मनोज वर्मा, अनीस, रजनेश यादव, संचित गौड़, भूपेंद्र चौधरी, सतेंद्र, प्रमोद दिवाकर आदि मौजूद रहे।