फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गांधीपार्क बस स्टैंड से रोडवेज बसों की आवाजाही बंद, रोडवेज प्रबंधन आदेश के खिलाफ

Fri, 02 Feb 2024 08:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ शहर में यातायात सुधार को गांधीपार्क बस स्टैंड पर आने वाली बसों को रोकने व बस स्टैंड यहां से सारसौल शिफ्ट करने का प्रस्ताव आया था। जिस पर मंडलायुक्त ने हरी झंडी दे दी थी। जिसमें तय किया गया कि इस बस स्टैंड की सभी बसों को सारसौल शिफ्ट कर दिया जाए। यहां से सिर्फ ई-बस सेवा को संचालित किया जाए।
विज्ञापन
गांधी पार्क रोडवेज बस स्टैड बंद कराये जाने के बाद बस का इंतजार करती महिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के गांधीपार्क बस स्टैंड से अब रोडवेज बसों का संचालन नहीं होगा। पिछले दिनों मंडलायुक्त की बैठक में हुए निर्णय के बाद 1 फरवरी से यातायात पुलिस ने इसका ट्रायल शुरू कर दिया है। हालांकि, अचानक लिए गए फैसले से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मगर इस फैसले के लागू होने के बाद आगरा रोड व जीटी रोड पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त रही। रोडवेज प्रबंधन इस व्यवस्था के विरोध में है। जब तक वैकल्पिक इंतजाम न हो, तब तक इस तरह से बसों के संचालन को रोकने पर मंडलायुक्त से रोडवेज अधिकारियों ने मुलाकात की है। हालांकि अभी रोडवेज प्रबंधन के पक्ष में कोई फैसला नहीं आया है।

विज्ञापन


पिछले माह शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें शहर में यातायात सुधार को गांधीपार्क बस स्टैंड पर आने वाली बसों को रोकने व बस स्टैंड यहां से सारसौल शिफ्ट करने का प्रस्ताव आया था। जिस पर मंडलायुक्त ने हरी झंडी दे दी थी। जिसमें तय किया गया कि इस बस स्टैंड की सभी बसों को सारसौल शिफ्ट कर दिया जाए। यहां से सिर्फ ई-बस सेवा को संचालित किया जाए। अब 1 फरवरी से नुमाइश शुरू होने पर यह व्यवस्था लागू कर दी गई। 

यहां आने वाली सभी बसों की आवाजाही ट्रायल के तौर पर रोक दी गई। एक सप्ताह इसे इसी तरह ट्रायल के तौर पर लागू किया जाएगा। शहर के सभी प्रवेश प्वाइंटों पर ट्रैफिक कर्मी बसों को रोक रहे हैं। ये सभी बसें अब सारसौल पहुंचेंगी, वहीं से आवाजाही होगी। हालांकि मसूदाबाद बस स्टैंड से संचालन बरकरार रहेगा। इसे लेकर बृहस्पतिवार को यात्रियों को भी दिक्कत हुई और रोडवेज प्रबंधन व स्टाफ ने विरोध दर्ज कराया। मगर, उनकी एक न चली। यातायात पुलिस शहर में यातायात व्यवस्था सुधार को इसे प्रभावी ढंग से लागू कराने पर अड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह व्यवस्था ट्रायल के तौर पर शुरू की गई है। इसे एक सप्ताह में प्रभावी ढंग से लागू कर दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को सभी चौराहों से बसों को अंदर यानि गांधी पार्क तक आने से रोका गया है। आगे भी कुछ दिन यही व्यवस्था रहेगी। एक सप्ताह बाद चालान या अन्य कार्रवाई होगी।-मुकेश चंद्र उत्तम, एसपी यातायात
यह विषय बैठक में यातायात पुलिस द्वारा लाया गया था। मगर हमारा तर्क है कि जब तक वैकल्पिक व्यवस्था न हो, इस तरह से बसों को रोकना संभव नहीं है। इससे यात्रियों को परेशानी होगी और राजस्व को भी नुकसान होगा। हमने 1 1 1 एक फरवरी को भी मंडलायुक्त के समक्ष अपनी बात रखी है। हमने विकल्प के तौर पर जमीन मांगी है। मगर अभी तक कोई निर्णय लिया जाएगा।-सत्येंद्र वर्मा, आरएम रोडवेज
बस अगर यहां से नहीं आनी हैं तो इसकी पहले से घोषणा करनी चाहिए थी। अब घंटों इंतजार के बाद भी बस नहीं मिल रही। यहां कोई कुछ बताने वाला नहीं है।-इब्राहिम,यात्री निवासी एटा
बस कहां से चलेंगी ये बात स्टाफ बता दे तो कोई दिक्कत नहीं। हम दूसरी जगह चले जाएंगे। मगर यहां कोई कुछ सही जानकारी देने वाला नहीं है। सभी बरगला रहे हैं।-राजकुमारी, यात्री निवासी हाथरस

ये है स्थिति
  • करीब 275 बसों को गांधीपार्क से किया जाता है रवाना
  • करीब 250 बसों को मसूदाबाद से किया जाता है रवाना

इन रूटों पर चलती हैं यहां से बसें
आगरा, एटा, कासगंज, मथुरा, हाथरस के अलावा दिल्ली-कानपुर, मुराबादाबाद, बदायूं, राजस्थान मध्य प्रदेश, हरिद्वार-देहरादून आदि तक को इस बस स्टैंड से बसों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें