कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि कल्याण सिंह की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि को नमन करता हूं। यह मशहूर कवि नीरज जी की भी धरती है। इस प्रकार के मेले-ठेले और विशेषकर नुमाइश अर्न्तआत्मा को खुशी देती है, आन्तरिक खुशी ही सफलता की निशानी है। इस प्रकार की गतिविधियों से बहुत से नवाचार का सृजन भी होता।
उद्घाटन समारोह में पूर्व महापौर शकुन्तला भारती, सावित्री वार्ष्णेय, एसडीएम, एसीएम, संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेन्द्र कुमार, उप कृषि निदेशक यशराज सिंह, जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार जायसवाल, डीपीओ श्रेयश कुमार, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, एडीईओ कौशल कुमार , मुख्य प्रदर्शनी सहायक अर्पित शर्मा, रचित वशिष्ठ, पीयूष साराभाई, कामिनी शर्मा आदि मौजूद रहे।
ये होंगे कार्यक्रम
- 6 फरवरी को प्रहलाद टिपनिया नाइट
- 7 फरवरी को हेमंत ब्रजवासी नाइट
- 9 फरवरी को कुलहिंद मुशायरा
- दस फरवरी को मशहूर गायिका स्वाति मिश्रा की भजन संध्या
- 11 फरवरी को वरुण जैन नाइट
- 12 फरवरी को रसिया दंगल
- 14 फरवरी को शब्बीर कुमार नाइट
- 17 फरवरी को प्रांजल दाहिया की हरियाणवी नाइट
- 18 फरवरी को बॉलीवुड फीमेल सिंगर नाइट ममता शर्मा
- 20 फरवरी को पंजाबी नाइट बी प्राक के
- 21 फरवरी को एक शाम राष्ट्र के नाम
- 22 फरवरी को लाफ्टर शो
- 26 फरवरी को नुमाइश का विधिवत समापन