थाना सासनीगेट पुलिस द्वारा पकड़े गये शातिर लुटेरे ।
- फोटो : CITY OFFICE
सासनी गेट इलाके में हुई मोबाइल लूट की घटना में बदमाशों के पीछे लगी पुलिस ने तीन झपटमार गिरफ्तार किए हैं, जिनसे पिछले कुछ दिनों में लूटे गए 21 मोबाइल बरामद किए गए हैं। इन्होंने शहर की कई घटनाएं स्वीकारी हैं।
इंस्पेक्टर सासनी गेट गोविंद बल्लभ के अनुसार 19 अगस्त की सुबह कोयले वाली गली बन्नादेवी निवासी दीपक से आगरा रोड पर मोबाइल लूटा गया था। इस सूचना पर हरकत में आई पुलिस टीम ने प्रयास कर शाहजमाल का आदिल, शुभान उर्फ शहवाज व भुजपुरा के चांद बाबू को गिरफ्तार किया। इन तीनों ने विभिन्न स्थानों से लूटे गए 21 मोबाइल, एक बाइक अपाचे चोरी की, तमंचा, नशीला पाउडर व 24100 रुपये नकद बरामद कराए हैं। पकड़े गए आदिल पर 14 व शुभान पर 15 मुकदमे दर्ज हैं। ये लूट व चोरी के पेशेवर अपराधी हैं।
इधर, सिविल लाइंस पुलिस ने हमले में वांछित जमालपुर का मो.अख्तर दबोचा है। वहीं क्वार्सी पुलिस ने लूट के मामले में वांछित देहली गेट का मुन्ना दबोचा है। इधर, ऑपरेशन नार्को में गांधीपार्क पुलिस ने नौरंगाबाद का सूरजपाल, डोरी नगर का राजेश व प्रमोद गांजे सहित दबोचे हैं।