क्वार्सी क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना हुई है। यहां पांच माह पहले पत्नी की मौत के बाद व्यक्ति ने 11 वर्षीय बेटी से कई माह तक दुष्कर्म किया। नशे में धुत पिता ने पहली बार बेटी को डरा-धमकाकर इस वारदात को अंजाम दिया। फिर यह सिलसिला करीब तीन माह तक चला। त्योहार पर आए चाचा-चाची के सामने बेटी ने पूरा वाकया बताया। तब बात पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी फरार है।
क्वार्सी क्षेत्र के कमिशभनरी बाईपास से सटे एक गांव के मजदूरी करने वाले व्यक्ति की पत्नी की बीमारी के चलते पांच माह पहले मौत हो गई थी। मजदूर के चार बच्चों में सबसे बड़ी बेटी 11 वर्ष की है। आरोप है कि मजदूर नशे का आदि है। करीब तीन माह पहले वह नशे में घर आया और बेटी संग डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान धमकी दी कि अगर बात नहीं मानी और किसी को बताया तो वह उसे और उसके अन्य भाई-बहनों को मार डालेगा। पिता की इस धमकी के चलते बेटी चुपचाप सब सहन करती रही और सिलसिला चलता रहा। अब रक्षाबंधन का त्योहार मनाने किशोरी के दिल्ली में रहने वाले चाचा-चाची गांव आए तो बेटी को शांत देख वे कुछ असहज हुए। उन्होंने काफी प्रयास के बाद जब उससे सच उगलवाया तो दंग रह गए। चाचा ने अपने भाई से कहा सुनी की तो बीती रात वह मारपीट कर भाग गया। मामले में रात को ही पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर क्वार्सी के अनुसार बेटी के चाचा की तहरीर पर पिता के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। बेटी का मेडिकल परीक्षण आदि कराया जा रहा है। फिर न्यायालय में बयान भी दर्ज कराए जाएंगे। फिलहाल आरोपी फरार हो गया है। उसकी तलाश भी कराई जा रही है।