फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : कोरोना संकट के बीच विधायक ने लगाया ऑक्सीजन की कालाबाजारी का आरोप

Mon, 10 May 2021 12:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ 

सार

  • गैस प्लांटों से लेकर ऑक्सीजन की कालाबाजारी का आरोप
  • बरौली विधायक के नाती पहुंचे प्लांट, लगी थी लाइन 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह और उनके नाती विजय कुमार सिंह ने कहा है कि कई अस्पतालों में ऑक्सीजन के नाम पर एक से दो हजार रुपये प्रति घंटे वसूल जा रहे हैं। मरीजों के तीमारदारों से ऑक्सीजन मंगवाई जा रही है। गैस प्लांटों से मिल रही ऑक्सीजन को अस्पतालों के नाम पर आवंटित दिखा उसकी जमकर कालाबाजारी हो रही है। 

विज्ञापन


विजय सिंह ने एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के उस बयान की भी निंदा की है, जिसमें उन्होंने कई दिनों से ऑक्सीजन नहीं मिलने की बात की थी, क्योंकि राधिका इंडस्ट्रियल गैस के रिकार्ड में जेएन मेडिकल कॉलेज को 20 सिलिंडरों की आपूर्ति अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के निर्देशों के क्रम में की गई है। विजय कुमार ने कहा है कि प्लांट के बाहर मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ लोगों व चंद अस्पतालों को विशेष कृपा के तहत ऑक्सीजन दी जा रही है जिसमें वकार हॉस्पिटल, यूनिवर्सल गैस एजेंसी सहित अन्य अस्पताल सम्मिलित हैं। 

उन्होंने कहा कि यूनिवर्सल गैस एजेंसी को दिये जा रहे सिलिंडरों का हिसाब किताब नहीं मिल रहा है कि ये एजेंसी गैस लेने के बाद किस किस अस्पताल को दे रही है। कुछ लोगों द्वारा शंका व्यक्त की गई है कि तीनों गैस प्लॉटों से अस्पतालों के नामों पर आवंटित सिलिंडरों को वहां से प्राप्त कर खुले मार्केट में कालाबाजारी की जा रही है। 
विज्ञापन


संज्ञान में आया है कि कुछ अस्पताल मरीज को ऑक्सीजन पर रखने के लिए 1000-2000 रूपये प्रति घंटे की वसूली कर रहे हैं। बरौली विधायक ने गत 20 दिनों में प्रत्येक प्लांट से सभी गैस एजेंसी सहित सभी अस्पतालों को निर्गत किये गये ऑक्सीजन सिलेण्डरों के वितरण एवं उपयोग की जांच कराने की मांग की है। साथ ही तीनों गैस प्लांटों से प्रतिदिन जारी होने वाले सिलिंडरों की गत दिन की सूची सूचनापट पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने का सुझाव दिया। विधायक ने इस प्रकरण में दोषी लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कठोर कार्यवाही की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें