फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला शिक्षक को मारी गोली, लूटपाट का विरोध करने पर किया हमला

Fri, 13 Aug 2021 11:45 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

 क्वारसी के महावीर पार्क इलाके में महिला शिक्षक को गोली मारी गई है। लूट की कोशिश के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने शिक्षक पर हमला बोला है। 
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। अलीगढ़ में लूटपाट की कोशिश के दौरान एक महिला शिक्षक को गोली मारने का मामला सामने आया है। महिला को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, क्वारसी के महावीर पार्क इलाके में महिला शिक्षक को गोली मारी गई है। लूट की कोशिश के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने शिक्षक को गोली मार दी। 

जीआईसी की शिक्षक इंदिरा गुप्ता सुबह कॉलेज जाने के लिए अपनी कार में सवार हो रही थीं। इसी दौरान स्कूटी सवार दो बदमाश आए। उन्होंने पर्स लूटने की कोशिश की। 
विज्ञापन


शिक्षक ने इसका विरोध किया। इस पर बदमाशों ने महिला को गोली मार दी और फरार हो गए। घटना के बाद महिला शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दीनदयाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें