फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मिनी ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, चालक की मौत, मुकदमा दर्ज

Sun, 29 Sep 2024 09:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

क्वार्सी के नगला पटवारी निवासी सलीम खां इलाके के ही यामिन, अब्दुल्ला व सिविल लाइंस के जमालपुर के अशफाक और सुहैल को ई-रिक्शा पर लेकर बरौला पुल के रास्ते सारसौल चौराहा की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने हनुमान मंदिर के सामने ई-रिक्शे में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के बरौला स्थित हनुमान मंदिर के पास एक मिनी ट्रक चालक ने ई-रिक्शे को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत पांच लोग घायल हो गए।  जिनमें से ई-रिक्शा चालक ने जेएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। 

विज्ञापन


क्वार्सी के नगला पटवारी निवासी सलीम खां (45) 29 सितंबर को इलाके के ही यामिन, अब्दुल्ला व सिविल लाइंस के जमालपुर के अशफाक और सुहैल को ई-रिक्शा पर लेकर बरौला पुल के रास्ते सारसौल चौराहा की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने हनुमान मंदिर के सामने ई-रिक्शे में टक्कर मार दी। 

थाना बन्नादेवी के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक सलीम खां की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। मिनी ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें