जितेंद्र अपने साढू के घेर में शाम करीब आठ बजे अकेला काम रहा था। तभी वहां पर कोई जानवर आ गया। जानवर ने जितेंद्र पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। हमले में जितेंद्र के सिर और चेहरे पर चोटें आईं।
गोंडा के गांव चामड़ में 28 सितंबर देर शाम एक युवक पर जंगली जानवर ने हमला कर कर दिया, जिससे वह घायल कर दिया। गांव में चर्चा है कि भेड़िया ने हमला किया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव चामड़ निवासी 42 वर्षीय जितेंद्र पुत्र हरिशंकर अपने साढू के घेर में शाम करीब आठ बजे अकेला काम रहा था। तभी वहां पर कोई जानवर आ गया। जानवर ने जितेंद्र पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। हमले में जितेंद्र के सिर और चेहरे पर चोटें आईं।
जितेंद्र की चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंच गए। जानवर वहां से भाग गया। घायल को परिजन उपचार के चिकित्सक के पास ले गए, जहां से उसे उपचार के बाद घर भेज दिया गया। गांव में चर्चा है कि युवक पर भेड़िया ने हमला किया है।