फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: दुकान पर महिला से बदसलूकी, फिर घर में बंद कर दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने लगाई एसएसपी से गुहार

Mon, 25 Mar 2024 05:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पति सामान लेने बाजार गए थे। इस बीच दो युवक चौथ वसूली के इरादे से दुकान पर आ गए और महिला से रुपये मांगने लगे। विरोध करने पर बदसलूकी करते हुए धमकी देकर कर चले गए। महिला भी शाम को घर पर चली गई। आरोप है कि घर पर पहले से मौजूद तीन लोग उसे जबरन कमरे में ले गए और दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में महिला ने कॉलोनी निवासी तीन लोगों पर घर में बंद कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एक माह से थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। जिसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से न्याया की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


पीड़िता ने ने तहरीर में कहा है कि उसके पति फास्ट-फूड की दुकान चलाते हैं। 23 फरवरी की शाम दुकान पर छोड़कर पति सामान लेने बाजार गए थे। इस बीच कॉलोनी के दो युवक चौथ वसूली के इरादे से दुकान पर आ गए और रुपये मांगने लगे। विरोध करने पर बदसलूकी करते हुए धमकी देकर कर चले गए। महिला भी शाम को घर पर चली गई। आरोप है कि घर पर पहले से मौजूद तीन लोग उसे जबरन कमरे में ले गए और दुष्कर्म किया। 

आरोपितों में एक हरदुआगंज क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य का पति है। आरोप है घटना के वक्त दो महिलाओं भी मौजूद थीं। पीड़िता के पति ने कहा है कि थाना पुलिस ने अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई है। थाना क्वार्सी प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें