राजस्व टीम के अनुसार सन 59 के दस्तावेजों में मौके पर कोई कब्रिस्तान नहीं है। अब एडीएम सिटी व एसडीएम और एसपी सिटी दोनों पक्षों के साथ थाने में बातचीत कर रहे हैं।
अलीगढ़ के किशनपुर में कब्रिस्तान के विवाद में सुबह-सुबह सपाई और भाजपाई आमने सामने आ गए। बाउंड्री निर्माण के दौरान मौके पर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक और भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता निशित शर्मा में जमकर नोकझोंक व धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन
कुछ देर बाद दोनों दलों के कई नेता पहुंच गए। साथ ही कई अधिकारी और भारी पुलिस मौके पर पहुंच गई। राजस्व टीम के अनुसार सन 59 के दस्तावेजों में मौके पर कोई कब्रिस्तान नहीं है। अब एडीएम सिटी व एसडीएम और एसपी सिटी दोनों पक्षों के साथ थाने में बातचीत कर रहे हैं।
किसान को भी सामने बुलाया गया है। उसने भी अपने वारिसान कागज रखे हैं। पिछली सरकार में विधायक जमीरउल्लाह ने बाउंड्री कैसे कराई? इसको लेकर सवाल खड़ा हो गया है।