फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: नरौरा घाट पर होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, स्टेडियम में पूरी रात रहेगा पार्थिव शरीर

Sun, 22 Aug 2021 03:03 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

स्टेडियम में पूरी रात रहेगा बाबू जी का पार्थिव शरीर। सोमवार सुबह अतरौली पहुंच कर शव यात्रा होगी। सोमवार शाम नरौरा घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।
 
विज्ञापन
स्टेडियम में चल रही तैयारियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा सोमवार को होगी। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ सोमवार दोपहर बाद नरौरा परमाणु केंद्र के पास स्थित गंगाघाट पर किया जाएगा। शनिवार शाम को उनका लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में निधन हो गया था। 
विज्ञापन


रविवार को लखनऊ में पीएम मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के दिग्गज नेताओं ने उनको अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। रविवार शाम चार बजे के करीब उनका पार्थिव शरीर एयर एबुलेंस से अलीगढ़ धनीपुर हवाई पट्टी लाया गया।

यहां पर अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में अंतिम दर्शन के लिए उनके शव को रखा जाएगा। शव यहां रात में भी रखा रहेगा। सोमवार सुबह शव यात्रा अतरौली रवाना होगा। जहां उनके गांव मढ़ौली में अंतिम दर्शन के लिए यात्रा को रोका जाएगा। इसके बाद यहां से शव यात्रा नरौरा गंगाघाट रवाना होगी जहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


अंतिम दर्शन के लिए एनेक्सी भवन में भी रखा जाएगा पार्थिव शरीर
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर  सोमवार को अतरौली पहुंचेगा। सबसे पहले पैतृक गांव मढ़ौली पहुंचेगा, जहां से अवंतीबाई चौराहा होते हुए शव वाहन एनेक्सी में रुकेगा। इसके बाद शरीर अंतिम दर्शन के लिए एनेक्सी भवन में रखा जाएगा। भाजपा के जिला महामंत्री डॉ. गोपाल माहेश्वरी ने बताया कि एनेक्सी में आम लोग बाबूजी के दर्शन कर सकेगे। 

वहीं केएमवी इंटर कॉलेज में तीन हेलीपैड बनाए जा गए हैं। जहां मुख्यमंत्री और राज्यपाल समेत कई बड़े नेताओं के हेलीकॉप्टर उतरेंगे। एडीएम प्रशासन डीपी पॉल, एसपीआरए शुभम पटेल, एसडीएम पंकज कुमार ने तैयारियों का जायजा लिया और अधीनस्थों को व्यवस्थाएं जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।  

छर्रा रोड से आने वाले वाहन अवंतिबाई चौराहे पर तुलसी डेरी में और रामघाट रोड पर बद्रीप्रसाद स्कूल में रोके जाएंगे। गोधा रोड से आने वाले वाहन मियां की जात परिसर और जिरौली धूमसिंघ और स्टेशन रोड से आने वाले वाहन मंडी समिति में रोके जाएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें