शासन ने अलीगढ़ की कोल में तैनात तहसीलदार सौरभ यादव को जनपद सीतापुर स्थानांतरित किया है। कौशांबी में तैनात अजीत कुमार चतुर्थ को अलीगढ़ स्थानांतरित किया है। तहसीलदार सौरभ यादव को गैर जनपद के लिए डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कार्यमुक्त कर दिया है। हालांकि अभी कोल तहसील में किसी नए तहसीलदार की तैनाती नहीं की गई है।
शासन ने प्रदेश के 19 तहसीलदारों का गैर जनपदों में स्थानांतरण किया है। इसमें जनपद कौशांबी में तैनात अजीत कुमार चतुर्थ को अलीगढ़ स्थानांतरित किया है। जबकि अलीगढ़ की कोल में तैनात तहसीलदार सौरभ यादव को जनपद सीतापुर स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन
27 जनवरी को तहसीलदार सौरभ यादव को गैर जनपद के लिए डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कार्यमुक्त कर दिया है। हालांकि अभी कोल तहसील में किसी नए तहसीलदार की तैनाती नहीं की गई है। फिलहाल तहसीलदार गभाना अवनीश कुमार को गभाना के साथ ही कोल तहसील के कार्यों को संपादित करने के निर्देश डीएम स्तर से दी गई है। चर्चा है कि अगले एक-दो दिन मे लंबे समय से तहसीलों में तैनात कुछ एसडीएम व तहसीलदारों के कार्यक्षेत्रों में डीएम स्तर से बदलाव किया जा सकता है।