फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कोल तहसीलदार सीतापुर के लिए स्थानांतरित, कौशांबी से अजीत कुमार अलीगढ़ तैनात

Sat, 27 Jan 2024 07:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शासन ने अलीगढ़ की कोल में तैनात तहसीलदार सौरभ यादव को जनपद सीतापुर स्थानांतरित किया है। कौशांबी में तैनात अजीत कुमार चतुर्थ को अलीगढ़ स्थानांतरित किया है। तहसीलदार सौरभ यादव को गैर जनपद के लिए डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कार्यमुक्त कर दिया है। हालांकि अभी कोल तहसील में किसी नए तहसीलदार की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन
स्थानांतरण - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने प्रदेश के 19 तहसीलदारों का गैर जनपदों में स्थानांतरण किया है। इसमें जनपद कौशांबी में तैनात अजीत कुमार चतुर्थ को अलीगढ़ स्थानांतरित किया है। जबकि अलीगढ़ की कोल में तैनात तहसीलदार सौरभ यादव को जनपद सीतापुर स्थानांतरित किया है। 

विज्ञापन


27 जनवरी को तहसीलदार सौरभ यादव को गैर जनपद के लिए डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कार्यमुक्त कर दिया है। हालांकि अभी कोल तहसील में किसी नए तहसीलदार की तैनाती नहीं की गई है। फिलहाल तहसीलदार गभाना अवनीश कुमार को गभाना के साथ ही कोल तहसील के कार्यों को संपादित करने के निर्देश डीएम स्तर से दी गई है। चर्चा है कि अगले एक-दो दिन मे लंबे समय से तहसीलों में तैनात कुछ एसडीएम व तहसीलदारों के कार्यक्षेत्रों में डीएम स्तर से बदलाव किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें