क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आईटीआई, कौशल विकास मिशन एवं आईआईएमटी कालेज रोजगार मेले का आयोजन पंचशील कॉलोनी स्थित आईआईएमटी कालेज में 19 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से होगा। मेले में 15 कंपनी लगभग 1100 रिक्त पदों पर चयन कर वहीं पर आफर लैटर देंगी।
सहायक जिला रोजगार अधिकारी मनोज कुमार भारती ने बताया कि रोजगार मेले में फेम इण्डस्ट्रीज लिमिटेड धारूहेरा हरियाणा, विजन इण्डिया सर्विस नोयडा, वरल्डस ड्रीम र्स्टाटप अलीगढ़, मानसी गंगा विल्डर्स एण्ड इंजी प्रालि अलीगढ, विक्ट्री रिंसोर्स मैनेजमेन्ट प्रालि गुरूग्राम, टाटा स्ट्राईव स्किल डवलपमेंट सेंटर अलीगढ़ आदि कंपनी भाग लेंगी।
कंपनी मार्केटिंग, अप्रेन्टिशिप, अकाउण्टेन्ट, प्रोडक्शन एसोसिएट, कम्प्यूटर आपरेटर, सेल्स, वेलनेस एडवाईजर, सुपरवाईजर, स्टोर इंचार्ज, पैकिंग इन्चार्ज टैक्नीशियन, टेलीकालर, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटैक, बीबीए, बीसीए, एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
ऐसे लें भाग
रोजगार मेले में पंजीकृत अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल
sewayojan.up.nic.in पर आवेदन करें एवं
www.ncs.gov.in पर लॉगिन करें। अभ्यर्थी रोजगार मेले में अपने साथ पंजीयन कार्ड एक्स 10, समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फ़ोटो एवं मूल प्रति, फोटो आईडी, दो फोटो एवं रिज्यूमे लेकर आना होगा।