इस बार स्वतंत्रता दिवस पर मनाया जा रहा आजादी का अमृत महोत्सव हमें हमारे वीर बलिदानियों से अवगत करा रहा है। हम उनको याद करते हुए बच्चों को भी उनके बलिदानों से अवगत कराना है। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं सहित यह भी अपील है कि देश के विकास को लेकर हम एकजुट हों और अमृत महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाएं।
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी।
आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाए जा रहे स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। लोगों से अपील है कि एकजुटता व हर्षोल्लास के साथ इस महोत्सव को मनाएं और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प इस मौके पर लें, ताकि हमारा देश विकास की ओर लगातार आगे बढ़ सके।
- गौरव दयाल, मंडलायुक्त।
सभी को अमृत महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। लोगों से अपील है कि संयम का परिचय देकर हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को मनाएं। कानून न टूटे और न कोई तोड़ पाए। इस बाद का खुद सभी ध्यान रखें। देश के विकास की ओर सोचकर संकल्प लें।
- दीपक कुमार, डीआईजी रेंज।