फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी स्टाइल में ठगी: वृद्धा से दो हजार लिए, उसे परचून की दुकान पर बिठाया, दुकानदार से 15 हजार लेकर हुआ गायब

Thu, 30 Nov 2023 11:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ठग ने वृद्धा से 2 हजार के फुटकर रुपये मांगे। वृद्धा ने दो हजार रुपये दे दिए। इसी बीच ठग ने वृद्धा को जरतौली मोड़ स्थित परचून स्वामी ओमप्रकाश योगेश कुमार की दुकान पर बैठा दिया। परचून वाले से 15 हजार रुपये का सामान निकलवाकर ले गया।
विज्ञापन
ठगी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में जट्टारी कस्बा के जरतौली रोड पर एक वृद्धा से दो हजार व परचून दुकानदार से 15 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कस्बे में ठगी की लगातार यह दूसरी घटना है। इससे पहले 29 नवंबर को गांव छजपुर निवासी वृद्ध से 50 हजार रुपये ठगे जा चुके हैं। वृद्ध ये रकम अपनी बेटी की शादी का कर्ज चुकाने के लिए निकाल कर लाए थे। 

विज्ञापन


30 नवंबर दोपहर कोतवाली खैर के गांव धुमरा निवासी वृद्धा अपने भतीजे की सगाई में शामिल होने गांव वाजिदपुर जा रही थी तथा ऑटो का इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक अधेड़ ठग वृद्धा के पास पहुंचा और उसे अपनी बाइक से गांव तक छोड़ने के लिए कहा। इस पर वृद्धा राजी हो गयी। इसी बीच ठग ने वृद्धा से 2 हजार के फुटकर रुपये मांगे। वृद्धा ने दो हजार रुपये दे दिए। इसी बीच ठग ने वृद्धा को जरतौली मोड़ स्थित परचून स्वामी ओमप्रकाश योगेश कुमार की दुकान पर बैठा दिया। परचून वाले से 15 हजार रुपये का सामान निकलवाकर ले गया। दुकानदार से कहा कि वहां से सामान देकर अभी आ रहा है, दुकान पर मां बैठी हैं। अभी आपके सामान के रुपये लाकर देता हूं। मां का ध्यान रखना। 

काफी देर तक जब ठग वापस न लौटा तो दुकान स्वामी ने वृद्धा से पूछा कि आपका बेटा कहां से रुपये लेने गया है। इस पर वृद्धा ने बताया कि वह उसका बेटा नहीं है। वह बाइक से गांव तक छोड़ने के लिए कह कर उसे बैठा कर लाया था। इस पर दुकान स्वामी को यह समझते देर न लगी कि वह ठगी का शिकार हो चुका है। व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में व्यापारी से जानकारी कर ठग की पहचान के लिए दुकान के आस पास लगे कैमरे को खंगाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें