फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अबकी बार जलाली में तोड़ी गई श्रीराम की मूर्ति

विज्ञापन
श्री राम की क्षतिग्रस्त मूर्ति।
विज्ञापन
कस्बे में एक बार फिर सद्भाव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई है। सोमवार की शाम कस्बे में आबादी के बीच ग्रामीण बैंक वाली गली स्थित पुराने शिव मंदिर में स्थापित श्रीराम की मूर्ति में तोड़फोड़ की गई है। खंडित किया गया हाथ का हिस्सा भी गायब है। मंदिर में मूर्ति तोड़े जाने से लोगों में आक्रोश है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी समेत सीओ अतरौली शिव प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मोहल्ले के सोमवीर सिंह की ओर से अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी गई है। पुलिस किसी असामाजिक तत्व की हरकत बता रही है। थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार असामाजिक तत्वों की तलाश की जा रही है। जल्द ही मूर्ति में तोड़फोड़ करने वाले को पकड़ा जाएगा। वहीं मंदिर में पुलिस तैनात कर दी गई है।
हफ्ते भर पहले आबादी से दूर शिव मंदिर में हनुमान मंदिर की गुमटी क्षतिग्रस्त होने के बाद बवाल हुआ था। अब कस्बे में ग्रामीण बैंक वाली गली स्थित पुराने शिव मंदिर में स्थापित श्रीराम प्रतिमा तोड़ी गई है। प्रतिमा तोड़े जाने की खबर पर नगर पंचायत के चेयरमैन रोरन सिंह, प्रकाश चंद वर्मा, मनीष अग्रवाल, सुभाष चंद्र पचौरी, राहुल अग्रवाल, चंद्रशेखर अग्रवाल आदि पुलिस चौकी पहुंच गए। आरोपियों को जल्द पकड़े जाने की मांग की।
विज्ञापन

- प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के संबंध में अज्ञात के विरुद्ध तहरीर मिली है। मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है। खुलासे को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। - शिव प्रताप सिंह, सीओ, अतरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें