यूपी बोर्ड परीक्षा छूटने के बाद बाहर निकलती छात्राएं।
- फोटो : Rupesh
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के गृह विज्ञान विषय परीक्षा में 1511 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। गृह विज्ञान के लिए पंजीकृत 14,298 अभ्यर्थियों में से 12,787,174 ने दी परीक्षा दी, जबकि 15,11 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
उर्दू के लिए पंजीकृत 48 अभ्यर्थियों में से 39 ने दी परीक्षा दी, जबकि 9 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। बांग्ला के लिए पंजीकृत एक अभ्यर्थी ने परीक्षा दी, जबकि कन्नड, सिंधी, तेलगू में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटर के लेखा शास्त्र विषय की परीक्षा में पंजीकृत 1236 में से 1167 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 69 अनुपस्थित रहे।
परीक्षा स्थगित होने का फर्जी संदेश : डीआईओएस
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा स्थगित होने संबंधी अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। परीक्षा स्थगित हुई या नहीं, इसके बारे में दिनभर ऊहापोह की स्थिति बनी रही। इस संदेश को फर्जी बताते हुए डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि सचिव माध्यमिक शिक्षा के फर्जी हस्ताक्षर बनाकर किसी शरारती तत्व ने फर्जी विज्ञप्ति जारी कर दी, जिसमें लिखा है कि यूपी बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा के बाद की परीक्षा स्थगित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं निर्धारित शेड्यूल पर होती रहेंगी।