फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियरों ने दिया धरना

Sun, 27 Mar 2022 12:15 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
लाल डिग्गी पर धरना प्रदर्शन करते बिजली अभियंता एवं जूनियर इंजीनियर। - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
उप्र के ऊर्जा निगमों में प्रबंधन द्वारा अन्याय व उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को लाल डिग्गी स्थित मुख्यालय पर बिजली अभियंताओं और जूनियर इंजीनियरों ने धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली नई सरकार से ऊर्जा निगमों में व्याप्त नकारात्मक, दंडात्मक, उत्पीड़नात्मक कार्यप्रणाली को समाप्त करने की अपील की। 
विज्ञापन




शनिवार को उप्र राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ व राविप जूनियर इंजीनियर्स संगठन के बैनरतले प्रबंध निदेशकों द्वारा आहूत की गई वीडियो कांफ्रेंसिंग का बहिष्कार कर शनिवार शाम चार से पांच बजे तक बिजली अभियंता व जूनियर इंजीनियर असहयोग आंदोलन के क्रम में धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि आगामी चार, पांच व छह अप्रैल को घोषित सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।



इस मौके पर अधिशाषी अभियंता कैलाश चंद्र, प्रवीन कुमार मौर्य, अमित चौधरी, सुबोध झा, अरविंद निगम, कर्मवीर सिंह, भगवती प्रसाद, सौरभ मंगला, प्रवीन कुमार, राम हरि, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें