फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने वाली पूजा शकुन पांडेय और उनके पति को कोर्ट ने भेजा जेल

Wed, 06 Feb 2019 11:34 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
पूजा शकुन पांडेय की कोर्ट में पेशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने और उसका दहन करने के मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय और उनके पति अशोक पांडेय को अलीगढ़ पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन




आपको बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने और उसका दहन करने के मामले में पूजा शकुन पांडेय और उनके पति अशोक पांडेय को नोएडा से गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को ही उनकी अदालत में समर्पण की तारीख नियत थी। मगर दिन में उनके अधिवक्ता ने अदालत में समर्पण के लिए समय मांग लिया, जिसके बाद समर्पण के लिए 8 फरवरी तारीख नियत हो गई। इधर, समर्पण की खबर पर पुलिस अलर्ट थी और लगातार लोकेशन ट्रैस की जा रही थी। 

शौर्य दिवस पर 30 जनवरी को अखिल भारत हिंदू महासभा के बी दास कंपाउंड नौरंगाबाद स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारने व पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया था। इसकी जानकारी पर पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए पूजा शकुन व अशोक पांडेय सहित 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से सात लोग अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं। बाकी पूजा शकुन व अशोक पांडेय सहित चार की तलाश  चल रही थी। 
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार लगातार उनकी लोकेशन अंबाला व चंडीगढ़ में मिल रही थी। इसी सटीक सूचना पर एक टीम मंलगवार शाम को ही दिल्ली पहुंची और देर शाम टीम ने दिल्ली से नोएडा में प्रवेश करते समय एक चौराहे पर इन्हें सफेद रंग की वैगन आर कार में घेर लिया। 

सूत्रों के अनुसार पुलिस को देखकर दोनों ने बचकर निकलने की कोशिश भी की, मगर दोनों बच नहीं सके। पुलिस टीम उन्हें अब अलीगढ़ लेकर आएगी और पूछताछ व गिरफ्तारी की लिखा पढ़ी औपचारिकताओं के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।

गांधीपार्क में दर्ज मुकदमे में पूजा शकुन पांडेय व अशोक पांडेय की लगातार तलाश चल रही थी। इची बीच इनके दिल्ली में होने की खबर पर टीम वहां पहुंची हुई थी। दोनों को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने वहां से यह सूचना दी है। अब टीम सुबह तक दोनों को यहां आएगी। फिर आगे की औपचारिकताएं पूर्ण की जाएंगी।-आशुतोष द्विवेदी एसपी सिटी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें