हाथरस : कलेक्ट्रेट में प्रधानों के धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते प्रदीप चौधरी। संवाद
- फोटो : MURSAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
अखिल भारतीय प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन किया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रधान संगठन के धरना-प्रदर्शन में सादाबाद से प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी भी संगठन के लोगों के पास पहुंचे और उनसे उनकी मांगों के बारे में जानकारी की।
इस मौके पर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह, अखिल भारतीय प्रधान संगठन मंडल उपाध्यक्ष अलीगढ़ रवेंद्र सिंह उर्फ चौबे भइया प्रधान, अखिल भारतीय प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह प्रधान कुराबली, बबलू सिसौदिया, श्यामवीर सिंह प्रधान तसीगा, उदय प्रताप सिंह प्रधान, गजेंद्र सिंह प्रधान, सुभाष चौधरी प्रधान पटा, गरिमा देवी प्रधान करील, महाराज सिंह प्रधान कजरोटी, पवन कुमार प्रधान, गीता देवी प्रधान सुल्तानपुर, यशपाल सिंह बालियान, यतेंद्र पुंढीर, यतेंद्र पाल सिंह, रूपेंद्र सिंह आदि थे। संवाद