फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Stampede: एसआईटी ने शासन को भेजी रिपोर्ट, एडीजी ने की पुष्टि, बेहद गोपनीय रही पूरी प्रक्रिया

Mon, 08 Jul 2024 10:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हाथरस में कथित भोले बाबा के सत्संग में उमड़ी भीड़ को संभालने के लिए स्थानीय प्रशासन ने पर्याप्त इंतजाम नहीं किए थे। इस मामले में अब तक सामने आए इनपुट के बाद योगी सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। कई अफसरों पर एक-दो दिन में गाज गिरना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
Hathras Stampede - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस हादसे में एसआईटी ने शासन को रिपोर्ट भेजी। एडीजी ने रिपोर्ट भेजे जाने की पुष्टि की है, लेकिन रिपोर्ट में क्या है? इसको लेकर कहा कि शासन से ही जानकारी मिल सकेगी। बेहद गोपनीय तरीके से शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। रिपोर्ट बनाने में जुटे कर्मचारियों तक के नंबर बंद कराकर रखे गए।

विज्ञापन

हाथरस में कथित भोले बाबा के सत्संग में उमड़ी भीड़ को संभालने के लिए स्थानीय प्रशासन ने पर्याप्त इंतजाम नहीं किए थे। इस मामले में अब तक सामने आए इनपुट के बाद योगी सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। कई अफसरों पर एक-दो दिन में गाज गिरना तय माना जा रहा है।

हाथरस के थाना सिकंदराराऊ के गांव मुगलगढ़ी में बीती दो जुलाई को सूरजपाल जाटव उर्फ साकार विश्व हरि भोले बाबा का सत्संग हुआ था। सत्संग समाप्त होते ही बाबा की चरण रज लेने के लिए भीड़ दौड़ी और भगदड़ मच गई। इसमें 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं।
विज्ञापन

शासन के उच्चपदस्थ सूत्र बताते हैं कि स्थानीय अधिकारियों ने भीड़ प्रबंधन के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए। हालांकि, स्थानीय पुलिस का कहना है कि भोले बाबा के आश्रम में पुलिस कर्मियों को प्रवेश नहीं करने दिया जाता है। इसलिए भीड़ के प्रबंधन में दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें