बिटिया के प्रकरण में सीबीआई की तहकीकात जारी है। सीबीआई फिर घटनास्थल पर गई और वहां से मिट्टी के नमूने अपने कब्जे में लिए। टीम ने कुछ लोगों से पूछताछ भी की। सीबीआई की टीम हालांकि गांव तो नहीं गई, लेकिन घटनास्थल पर गई।
टीम ने फिर घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया। वहां से मिट्टी के कुछ नमूने भी लिए। हालांकि यह भी चर्चा थी कि टीम गांव भी आएगी, लेकिन टीम वहां से ही वापस आ गई। टीम की पूछताछ भी जारी है।
टीम ने सोमवार को चंदपा थाने में कुछ रिकॉर्ड देखे और इस दौरान चंदपा के तीन लोगों से भी पूछताछ की। टीम की यह पूछताछ काफी देर तक चली। अपनी कार्रवाई से सीबीआई की टीम ने मीडिया को दूर रखा।
वहीं इससे पहले रविवार को गांव से मृतका के दोनों भाइयों को पूछताछ के लिए अपने साथ शिविर कार्यालय पर ले गई थी। इसके अलावा चारों आरोपियों के पिता को सीबीआई अपने साथ गांव से लेकर गई थी।