फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस कांड: सीबीआई ने चश्मदीद को बुलाकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, सवा घंटे तक परिजनों से की पूछताछ, घर भी खंगाला

Tue, 20 Oct 2020 10:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
विज्ञापन
घटनास्थल पर सीबीआई की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस की बिटिया के प्रकरण को लेकर सीबीआई की छानबीन और पूछताछ जारी है। मंगलवार को फिर सीबीआई की टीम बिटिया के गांव पहुंची। टीम ने करीब आधा घंटे तक घटनास्थल का निरीक्षण किया। खुद को चश्मदीद बताने वाले छोटू को मौके पर बुला लिया। इसके बाद टीम फिर बिटिया के घर पहुंची। यहां परिजनों से करीब सवा घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन


टीम ने बिटिया के घर को भी खंगाला। बिटिया के प्रकरण की जांच सीबीआई तेजी से कर रही है। टीम मंगलवार की दोपहर को फिर करीब साढ़े 12 बजे बिटिया के गांव पहुंची। टीम ने सबसे पहले घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने खुद को घटना का चश्मदीद बताने वाले छोटू को भी मौके पर बुला लिया। 

उसने खुद को घटना का चश्मदीद बताया था। सीबीआई की टीम पहले भी उससे दो बार पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई की टीम ने उसे घटना स्थल पर बुलाकर जांच पड़ताल की। इसके बाद सीबीआई की टीम फिर बिटिया के घर पहुंची।
विज्ञापन


वहां सीबीआई की टीम ने करीब सवा घंटे तक बिटिया के परिजनों से एक साथ व अलग-अलग पूछताछ की। सीबीआई ने इस दौरान बिटिया के घर में भी छानबीन की। आरोपियों के घरों और घटना स्थल का भी अवलोकन किया। 
विज्ञापन

'एक महीने तक क्या कर रहा था छोटू'

बिटिया के भाई ने बताया कि आज फिर सीबीआई की टीम घर पर आई थी। हमसे घटना के बारे में जानकारी ली है। हम पहले भी पूरी घटना के बारे में बता चुके हैं। बिटिया के भाई ने पूछने पर बताया कि जब छोटू खुद को घटना का चश्मदीद बता रहा है  तो उसने उस समय पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी। 

अब वह एक माह बाद क्यों सामने आ रहा है। बिटिया के भाई का कहना है कि पता नहीं छोटू को किसने और क्या-क्या पढ़ाया है। हमें छोटू के बयान से कोई मतलब नहीं है।

यहां यह तथ्य भी उल्लेखनीय है कि छोटू ने खुद को चश्मदीद बताते हुए कहा है कि जब घटना हुई, तब लड़की खेत पर पड़ी तड़प रही थी और बिटिया की मां और भाई मौके पर मौजूद थे। बाद में भाई उसको इसी अवस्था में छोड़कर चला गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें