भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत इगलास के नाया गांव पहुंचे। मृतकों के घर पहुंचकर उन्होंने शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा बहुत ही दुखद घटना है, प्रदेश सरकार को मृतक आश्रितों के लिए 25-25 लाख रुपए देना चाहिए।
जम्मू के अखनूर क्षेत्र में 30 मई को तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिर गई थी। हादसे में इगलास के नाया गांव से 12 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। 7 जून को भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत व प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा ने नाया गांव में मृतकों के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कीं। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को मृतकों के आश्रितों को 25-25 लाख रुपए की सहायता देनी चाहिए।
विज्ञापन
भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत 7 जून को गांव विशनपुर में प्रदेश अध्यक्ष राजपालशर्मा के आवास पर पहुंचे। वहां से 15-20 गाड़ियों के काफिले को लेकर नाया गांव पहुंचे। मृतकों के घर पहुंचकर उन्होंने शोक संवेदना प्रकट की। इसके बाद पत्रकारों के साथ वार्ता करते हुए राकेश टिकैत ने कहा बहुत ही दुखद घटना है, प्रदेश सरकार को मृतक आश्रितों के लिए 25-25 लाख रुपए देना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बस में इतनी सवारियों को लेकर बस कैसे सड़क पर जा रही थी, कानून व्यवस्था का पालन नहीं हो रहा है, इसके लिए जो जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। धार्मिक यात्रा पर जाने वाली बसों में डबल ड्राइवर होना चाहि। जितनी सीटें हैं, उतनी ही सवारियां ले जाना चाहिए।
नई केंद्र सरकार और कंगना रनौल मामले पर बोले यह
राकेश टिकैत ने कहा कि गांव में पहले सड़क बनाते हैं, फिर पानी के लिए पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क को तोड़ा जाता है, यह पॉलिसी कितनी उचित है। गांव में विकास के नाम पर बजट नहीं दिया जा रहा है। गांव में सड़क व नाली की सुविधा तो होनी ही चाहिए। नई केन्द्र सरकार को लेकर उन्होंने कि सरकार लिवरल रहेगी क्योंकि गठबंधन की सरकार है। हठधर्मिता से काम नहीं चलेगा। कंगना रनौत के साथ मारपीट पर कहना कि महिला कांस्टेबिल के साथ बहस हुई, मारपीट की घटना नहीं हुई है।