फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: दहेज के लिए महिला को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल, सात पर मुकदमा, चार गिरफ्तार

Fri, 07 Jun 2024 05:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में अतरौली क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें महिलाओं ने एक महिला को पेड़ से बांधा हुआ है। मायके वाालों ने महिला को मुक्त कराया। पुलिस ने सात पर मुकदमा दर्ज कर सास-ससुर, ननद-देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के अतरौली में क्वार्सी की विवाहिता को पेड़ से बांधकर पीटने के मामले में पुलिस ने सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

विज्ञापन

यह मामला 6 जून शाम को वीडियो प्रसारित होने पर सुर्खियों में आया। इसमें थाने में तहरीर देते हुए कहा गया कि क्वार्सी की युवती की शादी 11 फरवरी 2023 को अतरौली क्षेत्र के निवासी युवक से हुई थी। दहेज में बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। इस क्रम में देवर छेड़खानी करता रहा और ससुर बुरी नीयत रखता था। 

6 जून को उसे पेड़ से बांधकर पीटा गया। मामले में वीडियो प्रसारित हुआ। परिजनों ने पहुंचकर उसे बचाया। इसी मामले में क्वार्सी में दी तहरीर पर पति, ससुर, सास, देवर, ननद, चचिया ससुर व चचिया सास पर मुकदमा दर्ज किया गया है। चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

6 जून को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें महिलाओं द्वारा एक महिला को पेड़ से बांधे हुए दिखाया गया। जब वीडियो की जांच की गई तो यह अतरौली क्षेत्र के सूरजगढ़ का निकला। महिला को ससुरालीजनों ने पेंड़ से ऐसे बांधा हुआ था। इसकी सूचना पर महिला के मायके वालों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्ता कर जेल भेज दिया गया है।- मौ अकमल खान, सीओ अतरौली, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें