फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपूजन कर धूमधाम से मनाई गई गोपाष्टमी

विज्ञापन
गोपाष्टमी पर महाआरती करते बनारस के कलाकार। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
शहर में गोपाष्टमी का पर्व बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर की सामाजिक संस्थाओं और समाजसेवियों ने पूजन कर गोमाता की सेवा की और पुण्य कमाया। शहर की गोशालाओं में सुबह से श्रद्धालु पहुंचे और पूजन, सेवा के साथ चारा दान किया। कई लोगों ने गोशाला में आर्थिक दान दिया। इस दौरान भक्तों में गाय माता को गुड़, चना और आटे की लोई खिलाने की होड़ मची रही।
विज्ञापन

यहां हुई गोमाता की सेवा
- श्री वार्ष्णेय मंदिर की गोशाला में श्रद्धालुओं ने पूजन कर गोमाता का शृंगार किया और चुनरी व माला पहनाईं। इस मौके पर महंत पं. मनोज मिश्रा, पं. महेश ब्रह्मचारी, व्यवस्थापक राधे श्याम गुप्ता स्क्त्रस्ैप वाले, पुखराज सराफ, राजाराम मित्र, एलडी वार्ष्णेय, पार्षद अलका गुप्ता, योगेश वार्ष्णेय बंटी , भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक, दीपिका वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
- अवस्थी ज्योतिष संस्थान के तालसुपर गेट स्थित मां पीतांबरा पीठ में विधि विधान से गोपूजन किया गया। इस मौके पर आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी, संदीप शास्त्री, सुमित शास्त्री, पं. हिमालय शास्त्री, ललित भारद्वाज, कुलदीप दीक्षित, जतिन शर्मा, मंजू अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

- दुबे के पड़ाव स्थित सब्जी मंडी में धूमधाम से गोपाष्टमी पर्व मनाया गया। पूजा अर्चना के बाद यहां चावल कढ़ी प्रसादी का वितरण किया गया। इस मौके पर आचार्य यश भारद्वाज, ललित वार्ष्णेय, भरत राज गुप्ता, संदीप सोनवानी, आशु वार्ष्णेय, नवीन वार्ष्णेय, लकी वार्ष्णेय, कैलाश चंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
-एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित गोमाता पूजन में इंजीनियर राजीव शर्मा, प्रधानाचार्या डॉ. नीलम शर्मा, निर्मल उपाध्याय, प्रिंसी वार्ष्णेय, बरखा वार्ष्णेय, रीना पाठक आदि मौजूद रहे।
-स्वर्ण जयंती नगर के सीजंस अपार्टमेंट स्थित वैदिक ज्योतिष संस्थान कार्यालय पर महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज के सानिध्य में गोपूजन हुआ। इस मौके पर आचार्य गौरव शास्त्री, शिवम शास्त्री, राकेश नंदन, शीतल नंदन, रजनीश वार्ष्णेय, नेहा गुप्ता, कपिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
-
वाराणसी के पुजारियों ने की महाआरती
नगला मसानी स्थित पंचायती गोशाला में श्री गोमाता सेवा समिति ने गोपाष्टमी के मौके पर गोपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां वाराणसी के पुजारियों ने भव्य और दिव्य विशाल महाआरती की। जबकि वृंदावन के भजनकार नंद किशोर भारद्वाज ने धूमधाम से भजन संध्या का आयोजन किया। जिसमें श्रद्धालु झूम उठे। इस मौके पर अध्यक्षा कृष्णा गुप्ता, लक्ष्मी नारायण लच्छो, विशाल देशभक्त, शहर विधायक संजीव राजा, कृष्णा गुप्ता, मयंक गोयल, दिनेश डिब्बा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें