अलीगढ़ जंक्शन पहुंचने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस करीब तीन घंटे, नॉर्थ ईस्ट, नीलांचल और महाबोधि एक्सप्रेस करीब दो-दो घंटे, गरीब रथ करीब एक घंटे, महानंदा एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे और शताब्दी एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे की देरी से पहुंची।
गाजियाबाद में 21 जुलाई सुबह मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद दिल्ली की ओर से अलीगढ़ आने वाली अप व डाउन लाइन की 40 से अधिक ट्रेनों का संचालन देर रात तक प्रभावित रहा। हालांकि सुबह पुरानी दिल्ली से अलीगढ़ आने वाली अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर पहुंचीं, जबकि नई दिल्ली और आनंद विहार से चलकर अलीगढ़ आने वाली ट्रेनें कई- कई घंटों की देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
अलीगढ़ जंक्शन पहुंचने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस करीब तीन घंटे, नॉर्थ ईस्ट, नीलांचल और महाबोधि एक्सप्रेस करीब दो-दो घंटे, गरीब रथ करीब एक घंटे, महानंदा एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे और शताब्दी एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे की देरी से पहुंची। वहीं, हमसफर एक्सप्रेस करीब पांच घंटे, भुवनेश्वर राजधानी करीब चार घंटे, दूरंतो एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे और स्पेशल ट्रेन करीब दो घंटे देरी से चली। इसके अलावा मगध एक्सप्रेस करीब एक घंटे, अमृत भारत एक्सप्रेस करीब चार घंटे, संतरागाछी एक्सप्रेस करीब पांच घंटे, झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस करीब एक घंटे, शताब्दी एक्सप्रेस करीब एक घंटे, झारखंड स्वर्ण शताब्दी हटिया एक्सप्रेस करीब एक घंटे, गोमती एक्सप्रेस करीब दो घंटे, नंदनकानन एक्सप्रेस करीब एक घंटे और प्रयागराज एक्सप्रेस करीब एक घंटे की देरी से अलीगढ़ पहुंची। रेलवे ने कई ट्रेनों को दो से पांच घंटे तक री- शेड्यूल किया।
इससे गंतव्य को जाने वाले यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा। लखनऊ जाने वाले श्यामसुंदर ने बताया कि घंटों से परिवार के साथ स्टेशन पर ट्रेन आने का इंतजार कर रहे हैं। इसी तरह कानपुर जाने वाली दिव्या का कहना था कि पहले बारिश ने परेशान किया अब ट्रेन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि गाजियाबाद में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है। रेल यातायात को सामान्य करने के लिए रेलवे की टीमें मौके पर काम कर रही हैं।