फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohammad Ali Jauhar University: एएमयू पूर्व वीसी व अमुटा बोले-जौहर विवि को बचाएं, एक्स पर किया पोस्ट

Tue, 21 Jul 2026 01:54 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ (अमुटा) के अध्यक्ष प्रो. तुफैल अहमद ने मुख्यमंत्री से मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी रामपुर को ध्वस्त करने के आदेश पर पुनर्विचार करने की अपील की है।
विज्ञापन
एएमयू पूर्व वीसी जमीरउद्दीन शाह व प्रो तुफैल अहमद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू के पूर्व कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जमीर उद्दीन शाह ने जौहर यूनिवर्सिटी, रामपुर को ध्वस्त किए जाने के आदेश पर चिंता जताते हुए इसे बचाने की अपील की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि किसी विश्वविद्यालय को ध्वस्त करना पूजा स्थल को नष्ट करने जैसा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संस्थान में पढ़ रहे विद्यार्थियों के भविष्य की रक्षा की जानी चाहिए और वैधानिक व उचित विकल्प तलाशे जाने चाहिए। साथ ही इस संबंध में चल रही ऑनलाइन जन याचिका का समर्थन करते हुए लोगों से हस्ताक्षर करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तीकरण के आदेश पर पुनर्विचार करें मुख्यमंत्री : प्रो. तुफैल अहमद
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ (अमुटा) के अध्यक्ष प्रो. तुफैल अहमद ने मुख्यमंत्री से मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी रामपुर को ध्वस्त करने के आदेश पर पुनर्विचार करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक यूनिवर्सिटी बड़ी मुश्किल से बनती है। इस संस्थान में सभी धर्मों के बच्चे पढ़ते हैं। इसलिए इसे तोड़ने के आदेश को वापस लिया जाना चाहिए। प्रो. तुफैल अहमद ने कहा कि किसी भी निर्णय में विद्यार्थियों के भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए और ऐसा समाधान निकाला जाए जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें