जनपद के 2861 बेसिक स्कूलों में खेलकूद की सामग्री खरीदने के लिए करीब डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है। अब यह धनराशि प्राथमिक स्कूलों में पांच हजार और उच्च प्राथमिक स्कूलों में दस हजार रुपये के हिसाब से आवंटित की जा रही है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि शासन ने विद्यालयों के वर्गों के हिसाब से खेलकूद सामग्री खरीदने के लिए अनुदान जारी कर दिया है। जिले के 1382 प्राथमिक विद्यालयों के लिए 70 लाख, 746 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए 74 लाख और 733 संविलियन विद्यालयों के लिए 73 लाख रुपये की धनाराशि जारी कर दी है। जल्द यह राशि स्कूलों में हस्तांतरित हो जाएगी। इस धनराशि से शिक्षक क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल, चेस, कैरमबोर्ड जैसे आउटडोर और इंडोर खेलकूद सामग्री खरीद सकते हैं।