फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: शराब के लिए रुपये नहीं देने पर दोस्त ने की बेलदार की हत्या, ऐसे पकड़ा गया

Fri, 04 Oct 2024 12:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप है कि मोहल्ले में ही खाली पड़े प्लाॅट में शराब के लिए मनोज ने गंगाराम से रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर दोनों में झगड़ा हुआ। इसी दौरान मनोज ने गंगाराम के सिर में नल का हत्था मार दिया। जिससे गंगाराम बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
बेलदार की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना गांधीपार्क क्षेत्र के नगला मान सिंह में 2 अक्टूबर शाम छह बजे शराब के लिए रुपये नहीं देने पर दोस्त ने बेलदारी करने वाले युवक की सिर में सरकारी नल का हत्था मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन


नगला मान सिंह निवासी गंगाराम (35) को मोहल्ले का ही उसका दोस्त मनोज व एक अन्य घर से बुलाकर ले गए। आरोप है कि मोहल्ले में ही खाली पड़े प्लाॅट में शराब के लिए मनोज ने गंगाराम से रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर दोनों में झगड़ा हुआ। इसी दौरान मनोज ने गंगाराम के सिर में नल का हत्था मार दिया। जिससे गंगाराम बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके बाद मनोज खुद ही गंगाराम को ई-रिक्शे में लेकर जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंच गया। जहां चिकित्सकों ने गंगाराम की नाजुक हालत बताई तो मनोज उसे छोड़कर भाग गया।

सूचना पर पुलिस व परिजन भी पहुंच गए। जहां देर रात गंगाराम को मृत घोषित कर दिया गया। गंगाराम चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि आपसी झगड़े में युवक की हत्या हुई है। गंगाराम की मां मुद्रा देवी की ओर से मनोज के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई। जिस पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी मनोज को हत्या में प्रयुक्त सरकारी नल के हत्थे समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें