फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चली गई खुशी, दे गई गम: डिप्थीरिया से हाथरस की किशोरी की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप

Fri, 04 Oct 2024 12:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खुशी एक सप्ताह से डिप्थीरिया बीमारी से ग्रस्त थी। किशोरी का हाथरस में पिछले 7 दिनों से उपचार चल रहा था। इसके बाद अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चला। खुशी के परिजन उसका उपचार कराने जिला अस्पताल पहुंचे। वहां इमरजेंसी में खुशी का उपचार शुरू किया गया। उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
खुशी की मौत पर बिलखते परिजन - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्थीरिया से ग्रसित हाथरस की एक किशोरी ने 3 अक्टूबर को जिला अस्पताल मलखान की इमरजेंसी में दम तोड़ दिया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे सीएमएस ने परिजनों को समझाकर मामले को शांत कराया।

विज्ञापन


भूरे सिंह निवासी नगला नत्थू हाथरस ने बताया कि उनकी पुत्री खुशी (12) एक सप्ताह से डिप्थीरिया बीमारी से ग्रस्त थी। किशोरी का हाथरस में पिछले 7 दिनों से उपचार चल रहा था। इसके बाद अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चला। 3 अक्टूबर को खुशी के परिजन उसका उपचार कराने जिला अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर दो बजे के आसपास इमरजेंसी में खुशी का उपचार शुरू किया गया। उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस और सीएमएस डॉ. जगवीर वर्मा पहुंच गए। किसी तरह परिजनों को समझाकर शांत कराया। जिसके बाद परिजन किशोरी का शव लेकर हाथरस चले गए।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हाथरस की किशोरी डिप्थीरिया से ग्रस्त आई थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने थोड़ा-बहुत हंगामा किया, बाद में शव लेकर हाथरस चले गए। - डॉ. जगवीर वर्मा, सीएमएस, जिला अस्पताल मलखान सिंह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें