फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब मैसेज वायरल: दोस्त ने उधार वापस मांगा तो आरोपी ने उड़ा दी उसकी ही मौत की खबर

Thu, 05 Aug 2021 09:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। युवक ने अपने दोस्त से उधार वापस मांगा तो दोस्त ने उसकी मृत्यु का संदेश सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां दोस्ती में हुई लेनदेन में एक दोस्त ने दूसरे की मृत्यु का संदेश सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब उसे यह खबर मिली तो वह दंग रह गया। अब पीड़ित ने मामले में तहरीर दी है। जिसकी पुलिस स्तर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सरसौल के इलेक्ट्रीशियन जितेंद्र की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसने भाईजी नगर में रहने वाले अपने एक दोस्त को ही 14,000 रुपये उधार दिए थे। नियत समय पर जब वह रुपये मांगने लगा तो उसे टरकाया जाने लगा। 

एक दिन उसके साथ अभद्रता कर दी और गाली गलौज करते हुए धमकी देकर भगा दिया। इतना ही नहीं, इसके बाद आरोपी पक्ष ने जितेंद्र की मृत्यु का संदेश उसका फोटो लगाकर अपनी आईडी से वायरल कर दिया। इस पर जितेंद्र के प्रति संवेदना व्यक्त करने के संदेश आने लगे और उसके परिचितों, रिश्तेदारों व परिवार तक यह खबर पहुंची तो सभी दंग रह गए। 
विज्ञापन


इस पर पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। जिसमें उसने खुद की जान को भी खतरा बताया है। इस मामले में इंस्पेक्टर बन्ना देवी विनोद सिंह कहते हैं कि लेनदेन के विवाद में यह घटना हुई है। आरोपी को पुलिस भेजकर बुलाया गया है। साक्ष्य भी पीड़ित ने दिए हैं। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें