गांव की ही एक महिला काफी समय से उन्हें परेशान कर रही है। कई बार झूठी शिकायत कर मारपीट, छेड़खानी, आगजनी सहित करीब पांच मुकदमे लिखवा चुकी है। गांव के चार अन्य लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है। इससे परेशान होकर वह मकान बेचकर गांव छोड़कर जा रहे हैं।
चंडौस के एक गांव निवासी एक महिला से परेशान होकर एक परिवार ने घर के बाहर मकान बिकाऊ का पोस्टर लगा दिया है। इनका आरोप है कि महिला उन पर झूठे मुकदमे करा रही है और उसके खौफ से लोगों ने अपने घरों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। एसडीएम ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
चंडौस कोतवाली के गांव भोगपुर के मजरा भगतपुर निवासी संजय सिंह अपनी पत्नी रानी के साथ 18 जुलाई को एसडीएम गभाना विनीत मिश्रा से मिले। बताया कि गांव की ही एक महिला काफी समय से उन्हें परेशान कर रही है। कई बार झूठी शिकायत कर मारपीट, छेड़खानी, आगजनी सहित करीब पांच मुकदमे लिखवा चुकी है। गांव के चार अन्य लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है। इससे परेशान होकर वह मकान बेचकर गांव छोड़कर जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि गांव में महिला का इतना खौफ है कि कई पड़ोसियों ने घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए हैं। उन्होंने बताया कि गांव में एक 35 बीघा खेत को पटटे पर लिया था। पहले वह खेत महिला के पास थे, इसी रंजिश में वह उन पर झूठे मुकदमे करा रही है। एसडीएम गभाना विनीत मिश्रा ने बताया कि एक दंपती आए थे, और महिला के उत्पीड़न की कहानी बताई है। उनके प्रार्थना पत्र पर चंडौस कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।