पंचायत उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवार मतदाताओं के यहां दस्तक देकर आशीर्वाद लेने में जुट गए हैं। 22 जुलाई से 8 अगस्त तक उपचुनाव पूरे करा लिए जाएंगे।
बिजौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरदोई में ग्राम प्रधान पद व हमीदपुर, हरनोट, सिरसा में ग्राम पंचायत सदस्य रिक्त पदों के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। नामांकन 22 जुलाई और मतदान 6 अगस्त को होगा।
विज्ञापन
एडीओ पंचायत नागेंद्र सिंह ने बताया कि हरदोई में ग्राम प्रधान का पद अनुसूचित जाति महिला, हमीदपुर वार्ड 10 अनारक्षित, हरनोट वार्ड तीन अन्य पिछड़ा वर्ग व सिरसा वार्ड पांच अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित रहेगा। उधर, हरदोई में ग्राम प्रधान पद के लिए सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उम्मीदवार मतदाताओं के यहां दस्तक देकर आशीर्वाद लेने में जुट गए हैं।
ये है पंचायत उपचुनाव कार्यक्रम
22 जुलाई सुबह 10 से शाम चार बजे तक नामांकनपत्र जमा
23 जुलाई को सुबह 10 से कार्य समाप्ति तक नामांकनपत्रों की जांच
24 जुलाई को सुबह 10 से तीन बजे तक नाम वापसी
24 जुलाई को तीन बजे से कार्य समाप्ति तक चुनाव चिह्न आवंटन