फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में रूद्र फूड इंडस्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

Sat, 02 Nov 2019 10:23 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
फूड इंडस्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के खैर में सोमना रोड स्थित रूद्र फूड इंडस्ट्री में आग लगने से लगभग 2 करोड़ का माल जलकर राख हो गया। चार दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


आग की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। बता दें कि खैर से 3 किलोमीटर दूर सोमना रोड पर कस्बा के मोहल्ला नई बस्ती निवासी विवेक गोयल का रुद्र फूड इंडस्ट्री के नाम से कचरी का प्लांट है। 

जहां अलग-अलग तरह के पापड़ बनाए जाने का काम किया जाता है। शुक्रवार की रात लगभग 2.00 बजे प्लांट में अज्ञात कारणों से आग लग गई। चौकीदार ने आग की जानकारी मालिक को दी। 
विज्ञापन


जिस पर वो परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए, साथ ही पुलिस और दमकल को सूचना दी। सूचना पर विभिन्न क्षेत्रों से चार दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। आग से करोड़ों के नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें