कार सवार पांच बदमाशों ने गुुरुवार को गांव करथला के एक किसान के बेटे के अपहरण कर लिया। बाद में अपहृत बालक बाजरे के खेत में पड़ा मिला। मौके से ग्रामीणों ने दो बदमाशों ने पकड़ लिया, वहीं तीन अन्य भाग गए। ग्रामीणों ने पकड़े बदमाशों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस जांच में जुट गई है।
गांव करथला के गिर्राज नगर निवासी हरीशंकर किसान हैं। उनका बेटा सोनू गुरुवार की शाम लगभग चार बजे नगर के बाहर बने गेट के समीप गौंडा मार्ग पर बैठा हुआ था। हरीशंकर ने बताया कि इस दौरान ईको गाड़ी में सवार पांच लोग आए और सोनू के मुंह पर कुछ डालकर बेहोश कर दिया। आरोपित उसे लेकर बाजरा के खेत में चलेे गए। जब उसे अपना बेटा कहीं नजर नहीं आया तो ग्रामीणों के साथ सोनू की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान उसका बेटा बाजरे के खेत में पड़ा मिला।
उसका मुंह और आंख कपड़े से बंद किए गए थे। इसी दौरान पांचों बदमाश भागने लगे, जिनमें से दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों के तीन अन्य साथी भाग मौके से भाग गए। पकड़े गए दोनों लोगों को ग्रामीणों ने पुलिस के सुपुर्द किया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेने के साथ ही पीड़ित बालक का सीएचसी में उपचार कराया। कोतवाल शंभूनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पकड़े गए दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है।