फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: दो हजार रुपये की उधारी न चुकाने पर चचेरे भाई को जमकर पीटा, इलाज के दौरान मौत

Fri, 13 Sep 2019 04:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
सुनील का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भीमगढ़ी में चचेरे भाई की दो हजार रुपये की उधारी न चुका पाने की सजा के बदले पीआरडी जवान को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना गुरुवार सुबह हुई तो खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। आनन-फानन घायल पीआरडी जवान को जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। मगर उसे बचाया नहीं जा सका। गुप्तांगों में चोट के चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


32 वर्षीय सुनील पुत्र रमेश चंद्र बतौर पीआरडी जवान सीडीएफ में तैनात था। पिछले दिनों जरूरत पढ़ने पर उसने अपने चचेरे भाई रनवीर पुत्र अचल सिंह से दो हजार रुपये उधार ले लिए थे, जिन्हें वह तय समय पर वापस नहीं कर सका। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे तगादा करने पहुंचे रनवीर से उसने कुछ दिन की मोहलत मांगते हुए रुपये लौटाने का वायदा किया, लेकिन रनवीर ने उसकी एक नहीं सुनी और उसे खरी खोटी सुनाते हुए गाली गालौच करने लगा। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो रनवीर का भाई बनी सिंह और जय सिंह भी वहां पहुंच गए।

घटना की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला



सुनील के भाई अनिल का आरोप है कि तीनों चचेरे भाइयों ने सुनील को बेरहमी से पीटा और गला घोंटते हुए उसके गुप्तांगों पर लात मारकर प्रहार भी किया। मरणासन्न जानकर उसे छोड़ गए। परिजन सुनील को लेकर थाने पहुंचे जहां से पुलिस ने उसे सीएससी और फिर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इलाज के दौरान सुनील की मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी, दो बेटी और एक बेटा मौजूद है, जिनका रो रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


अनिल की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ अतरौली पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एक आरोपी जय सिंह को उन्होंने दबिश के दौरान गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। अभियुक्त जय सिंह भी पीआरडी में नौकरी करता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें