फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी सिपाही मृत्यु: एडीएम प्रशासन जांच अधिकारी नामित, 20 से 24 जुलाई तक कोई भी यहां दे सकता है बयान-साक्ष्य

Sat, 20 Jul 2024 05:59 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एसओजी सिपाही की गोली लगने से हुई मौत की जांच चल रही है। घटना के सम्बन्ध में कोई भी अपना बयान या साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है। वह 20 जुलाई से 24 जुलाई तक कलैक्ट्रेट के कक्ष संख्या दो में प्रातः 10 बजे से सायं पांच बजे तक प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन
मृतक एसओजी सिपाही याकूब खां - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ डीएम विशाख जी ने एसओजी में तैनात याकूब खां, जिनकी 17 व 18 जुलाई की रात्रि में गोली लगने के कारण मृत्यु हो गयी, के मामले में एसएसपी संजीव सुमन की संस्तुति के आधार पर एडीएम प्रशासन पंकज कुमार को जांच अधिकारी नामित किया। उन्होंने एडीएम प्रशासन को मजिस्ट्रियल जांच की रिपोर्ट एक सप्ताह में देने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


एडीएम प्रशासन पंकज कुमार ने बताया कि गोली लगने से एसओजी सिपाही याकूब खां की मृत्यु वाली घटना के सम्बन्ध में कोई भी अपना बयान दर्ज करा सकता है या साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है। वह 20 जुलाई से 24 जुलाई तक कार्य दिवसों में कलैक्ट्रेट के कक्ष संख्या दो में प्रातः 10 बजे से सायं पांच बजे तक प्रस्तुत कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें