अलीगढ़ में एफएसडीए की टीम ने 19 जुलाई को 41 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन में परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थों के 72 नमूने लिए।
सहायक आयुक्त खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीनानाथ यादव के निर्देशन में विद्यालयों में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान 41 विद्यालयों में आटा, दाल, चावल, सरसों का तेल, नमक, दूध, रिफाइंड एवं तैयार सब्जियों के कुल 72 नमूने लिए गए। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता अधोमानक पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
यहां से लिए नमूने
उच्च प्राथमिक विद्यालय बढ़ौली फत्ते खां, रेसरा, जामुनका, नगला पदम, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमृतपुर, प्राथमिक विद्यालय आलमपुर सुबकरा, नगला पदम, रामगढ़ पंजीपुर, हरदुआगंज, जतनपुर चिकावटी, भीकमपुर, नगला खेम, बरौठा, पला जरारा, बझेड़ा, क्वार्सी, अलहदादपुर, भूड़ा किशनगढ़ी, बलरामपुर, खेमगढ़ी, पनेठी, नगला तेजा, नगला आशा, पूसा नगला, जोरावर नगर, बौनेर, निजामतपुर बोरना, नयाबांस, जामुनका, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय अमृतपुर, घुड़ियाबाग, बालिका पाठशाला पुलिस लाइन, टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, कन्या पाठशाला पुलिस लाइन, कम्पोजिट स्कूल लेखराजपुर।