तस्वीर महल चौराहे से लेकर शमशाद मार्केट तक 18 सितंबर को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। सहायक नगर आयुक्त ने अतिक्रमण स्वयं हटाने की हिदायत दी है। अन्यथा की स्थिति में बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए पांच दिवसीय कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है।
सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद ने बताया कि 18 सितंबर को तस्वीर महल से शमशाद मार्केट (अनूपशहर बाईपास के नीचे तक तक दोनों तरफ) तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। 21 सितंबर को सेंटर प्वाइंट चौराहे से रेलवे स्टेशन रोड, 23 सितंबर को लाल डिग्गी सर्किल से अब्दुल्ला कॉलेज होते हुए किशनपुर तिराहे से लक्ष्मीबाई मार्ग, 25 सितंबर को कुंवर नगर कालोनी 40 फुटा रोड और 27 व 28 सितंबर को क्वार्सी चौराहे से महेशपुर मोड़ तक अभियान चलाया जाएगा। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि नगर निगम द्वारा महानगर में जल निकासी और यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।