फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान का मीनाक्षी पुल के पास हुआ विरोध

विज्ञापन
मीनाक्षी पुल के नीचे अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा सेंटर प्वाइंट, स्टेशन रोड से लेकर मीनाक्षी पुल तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान की सूचना पर अधिकतर दुकानदारों ने पहले ही अस्थाई अतिक्रमण हटा लिया था। मीनाक्षी पुल पर अधिकारियों को दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। दुकानदारों से अधिकारियों की नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

शहर की यातायात एवं जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद के नेतृत्व में सेंटर प्वाइंट से स्टेशन रोड होते हुए मीनाक्षी पुल तक अभियान चलाया गया। अधिकतर दुकानदारों ने पहले ही अस्थाई अतिक्रमण हटा लिए थे। मीनाक्षी पुल के पास काफी हंगामा हुआ। कुछ दुकानदारों की नगर निगम के अधिकारियों से नोकझोंक हुई। दुकानदारों का कहना है कि पहले तय कर लिया जाए कि नगर निगम की जमीन कहां तक है। उसके बाद अभियान चलाया जाए। हम लोग जब निर्माण कर लेते हैं तो नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर तोड़ने पहुंच जाती है। कुछ लोग यह भी कह रहे थे कि शहर की गंदगी दूर नहीं हो रही। थोड़ी सी बारिश पर जलभराव हो जाता है। नगर वासियों को समस्याओं से निजात दिलाने में अधिकारी दिलचस्पी नहीं लेते। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था व जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए शहर के प्रत्येक नागरिक के सहयोग की आवश्यकता है।
कल लाल डिग्गी सर्किल से किशनपुर तक चलेगा अभियान
सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को लाल डिग्गी सर्किल से अब्दुल्ला कॉलेज रोड होते हुए किशनपुर तिराहे तक अभियान चलाया जाएगा। 25 सितंबर को कुंवरनगर कॉलोनी 40 फुटा रोड, 27 एवं 28 सितंबर को क्वार्सी चौराहे से महेशपुर मोड़ पर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें