फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः चरागाह की जमीन पर बनेंगे अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में घटे राजस्व को बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी की ओर से साप्ताहिक राजस्व वसूली की बैठक सोमवार को की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व बढ़ाने के साथ ही विकास कार्यों पर भी जोर दिया जाए। चरागाह की जमीनों पर तारों से फेंसिंग कराकर अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल बनाए जाएं।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष वसूली सुनिश्चित करें। विभिन्न न्यायालयों के रिट लंबित रखने पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम को निर्देशित किया कि इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। न्यायालयों द्वारा दिए गए फैसलों का त्वरित गति से अनुपालन कराने के निर्देश दिए। आरसी वसूली एवं भू उपयोग परिवर्तन वसूली में तेजी लाने के साथ ही बड़े बकायेदारों पर सख्ती के साथ ही उनकी खतौनियों पर कुर्की अंकित की जाए। ऑडिट आपत्तियों का प्राथमिकता से निस्तारण कराएं। ़
डीएम ने चकरोड, नाली, मेड़ एवं निजी भूमि विवाद के बढ़ते मामलों एवं शिकायतकर्ता के असंतुष्ट रहने की दिशा में उनका न्यायालय द्वारा निस्तारण कराने के निर्देश दिए। प्रत्येक न्याय पंचायत में 2-3 चकरोड निर्विवाद बनाने पर जोर दिया। सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ क्षेत्रीय भ्रमण तेज किया जाए। गोवंशों के सड़कों पर घूमने के मामले को गंभीरता से लिया जाए। तहसीलों एवं जनता दर्शन के दौरान लेखपालों की शिकायतें अधिक प्राप्त हो रही हैं, एसडीएम सख्ती कर लेखपालों को कामकाज की जांच करें। विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों के साथ बैठकर शिविर के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र बनाने की कार्रवाई की जाए। पात्र विद्यार्थी मतदाता कार्ड से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें